दिल्ली सीएम के आवास पर हमला होने से इटावा के आप कार्यकर्ताओं में गुस्सा, कलेक्ट्रेट में जमकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले से कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी घटना हुई तो भाजपाइयों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। आप के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि बड़े शर्म …

इटावा। जिले में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले से कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी घटना हुई तो भाजपाइयों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

आप के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि भाजपाई अपनी असफलता के कारण बौखला गए हैं। बौखलाहट के चलते वह कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करते हुए मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद पर आसीन के बाद भी उनके आवास पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली में एमसीडी के चुनाव हो और उसकी सौ परसेंट हार हो।

उन्होंने कहा पंजाब में हुई आम आदमी पार्टी की भारी जीत और दूसरे राज्यों में खुले खाते के कारण भाजपा को सबसे बड़ा खतरा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से है। भाजपाई सोचते हैं कि गुंडागर्दी से हमले कराकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को डरा धमका कर उनको आगे बढ़ने से रोका जाए। लेकिन भाजपाइयों का यह नापाक इरादा कभी पूरा नहीं होगा।

ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा

जिला महा सचिव ऋचा कुशवाह ने कहा कि आप कार्यकर्ता शहीदे आजम भगत सिंह से प्रेरणा लेकर के आए हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता क्रांतिकारी हैं। वह डरने वाले नहीं है। यदि इस तरह की पुनरावृति कभी भविष्य में हुई तो भाजपाई गुंडों को ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

रचा गया षड़यंत्र

जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद ने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी का षड्यंत्र भाजपा के किसी बड़े नेता के साए में रचा गया, इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। सभी गुंडों के ऊपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे कि देश में कानून के राज को पहचान मिल सके। मुख्यमंत्री के आवास पर हमले ने पूरी दुनिया में भारतीय कानून व्यवस्था की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

मौजूद रहे यह लोग

इस अवसर पर एससी एसटी अध्यक्ष विनोद कुमार, बलवीर सिंह, महिला अध्यक्ष हेमलता दोहरे, महिला उपाध्यक्ष अंजना दोहरे, डॉ० कैलाश नारायण शर्मा, गिरजेश राठौर, कमला देवी, ज्योत्सना, सनेहा, भाग्यश्री, दिव्या गौतम,हेमंत कुमार, अंकुर कुमार,हरिओम, गोपाल कृष्ण, दिनेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-लखनऊ: बसपा में शामिल होने की खबरों को नसीमुद्दीन ने बताया निराधार, कहा- वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं और आगे भी रहेंगे

संबंधित समाचार