Russia-Ukraine War: वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जॉर्जिया और मोरक्को में तैनात अपने वापस बुलाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जॉर्जिया और मोरक्को में तैनात अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। उनका मानना है कि इन्होंने यूक्रेन के पक्ष में समर्थन हासिल करने और रूस को आक्रमण के लिए दंडित करवाने को लेकर पर्याप्त कार्य नहीं किया। जेलेंस्की ने बुधवार की रात वीडियो संदेश में राष्ट्र को …

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जॉर्जिया और मोरक्को में तैनात अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। उनका मानना है कि इन्होंने यूक्रेन के पक्ष में समर्थन हासिल करने और रूस को आक्रमण के लिए दंडित करवाने को लेकर पर्याप्त कार्य नहीं किया।

जेलेंस्की ने बुधवार की रात वीडियो संदेश में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि अगर हथियार नहीं दिला सकते, प्रतिबंध नहीं लगवा सकते, रूसी कारोबार पर पाबंदी नहीं लगवा सकते तो कृपया कोई और कार्य करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ लातिन अमेरिका, मध्यपूर्व , दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में हमारे लिए काम करने वालों से आने वाले कुछ दिनों में ठोस नतीजे का इंतजार कर रहा हूं।’’ जेलेंस्की ने कहा कि वह यूक्रेन के दूतावासों के सैन्य अताशे से भी नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन की जीत में कूटनीतिक मोर्चा सबसे अहम मोर्चों में से एक है।’’

कीव : यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दोबारा होगी। यह जानकारी यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे डेविड अराखामिया ने दी। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मिलने और समझौते की संभावनाएं धूमिल होने के करीब दो सप्ताह बाद मंगलवार को दोनों पक्षों ने इस्तांबुल में वार्ता की थी। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने जिस प्रस्ताव की पेशकश की है , उसमें यूक्रेन के तटस्थ रहने, रूस की मांग के अनुरूप नाटो में शामिल होने की मंशा को छोड़ने और इसके बदले में सुरक्षा की गांरटी की बात की गई है। इस प्रस्ताव पर रूसी वार्ताकारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

डबलिन : विमानों को लीज पर देने वाली कंपनी ने यूक्रेन पर हमले के बाद रूस में फंसे अपने विमानों और विमान इंजनों के लिए 3.5 अरब डॉलर का बीमा दावा पेश किया है। एयरकैप ने बताया कि उसने रूसी विमानन कंपनियों को 135 विमान पट्टे पर दिए थे जिनमें से 22 को वह रूस से बाहर ला सकी।

कीव: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रोसी ने बुधवार को दक्षिणी यूक्रेन स्थित परमाणु संयंत्र का दौरा किया और यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें तकनीनी सहायता दी। ग्रोसी ने कहा कि आईएईए रूस के साथ राजनीति वार्ता में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम सक्रियता से यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहें कि पुरानी स्थिति बहाल हो और संयंत्र वापस यूक्रेनियों के पास आए।’’

संबंधित समाचार