रामपुर : गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया।वहीं एक साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार …

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया।वहीं एक साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा तीन एक जिंदा कारतूस समेत तथा पशुओं को पकड़ने की रस्सी बरामद हुई है।

प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह यादव ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी। जब गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी गांव जटपुरा के पास नहर की पुलिया पर पहुंची तो पुलिस को सामने से नहर की पटरी से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने अपने हाथों में लिए तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की।

इस दौरान पुलिस की गोली पैर में गोली लगने से बदमाश गुलफाम पुत्र निवासी ग्राम खिजरपुर थाना अजीम नगर घायल हो गया। एक अन्य बदमाश जो कि घायल गुलफाम का सगा भाई है, मौके से फरार होगया। पुलिस ने गुलफाम को हिरासत में ले लिया। तलाशी पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक ज़िंदा कारतूस समेत पशुओं को पकड़ने की रस्सी बरामद हुई है।

मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने घटना से थाना टांडा प्रभारी गौरव सिंह यादव को सूचित किया। उन्होंने उच्च अधिकारियों समेत आसपास के थाने को मुठभेड़ की सूचना दी। तब थाना टांडा प्रभारी गौरव सिंह,थाना अज़ीम नगर की पुलिस और स्वार कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फरार बदमाश की तलाश में जंगल मे कॉम्बिंग की।लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया।

गिरफ्तार बदमाश गुलफाम ने पुलिस को बताया कि वे अपने भाई सुबहान उर्फ पप्पू पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम खिजरपुर के साथ रात में जंगल में घूमते आवारा गौवंशीय पशुओं को घर पर काटने के लिए ले जाने के लिए पकड़ने आए थे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के साथ ही साक्ष्य एकत्रित किये।

लूट,चोरी सहित 31 मुकदमें दर्ज
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश गुलफाम पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम खिजरपुर थाना अजीमनगर जनपद रामपुर एक पेशेवर अपराधी है।उसके खिलाफ थाना टांडा समेत अन्य थानों में हत्या, हत्या का प्रयास,लूट,चोरी और नशीली सामग्री विक्रय करने समेत विभिन्न धाराओं में 31 मुकदमे दर्ज हैं।यह संगठित होकर अपराधिक वारदातों को अंजाम देता है।

संबंधित समाचार