भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार, गाजियाबाद के SSP को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी में नई सरकार के गठन के बाद से ही योगी आदित्यनाथ सरकार भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक्शन में है। जहां पहले डीएम के सोनभद्र को निलंबित किया गया था, वहीं अब गाजियाबाद-एसएसपी पवन कुमार पांडेय पर गाज गिरी है। पवन कुमार पांडेय पर भ्रष्टाचार के साथ-साथ प्रशासनिक दायित्वों की पूर्ति में लापरवाही बरतने …

गाजियाबाद। यूपी में नई सरकार के गठन के बाद से ही योगी आदित्यनाथ सरकार भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक्शन में है। जहां पहले डीएम के सोनभद्र को निलंबित किया गया था, वहीं अब गाजियाबाद-एसएसपी पवन कुमार पांडेय पर गाज गिरी है। पवन कुमार पांडेय पर भ्रष्टाचार के साथ-साथ प्रशासनिक दायित्वों की पूर्ति में लापरवाही बरतने और अपराध नियंत्रण में नाकाम रहने के आरोपों में सस्पेंड किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से देर शाम जारी बयान में गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को भी निलंबित किये जाने की पुष्टि की गयी। मुख्यमंत्री सूचना परिसर की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में सोनभद्र के जिलाधिकारी और गाजियाबाद जिले के एसएसपी को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की वजह के रूप में इतना ही बताया गया कि कुमार को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाने के लिये निलंबित किया गया है। इसके अलावा शिबू के निलंबन की वजह शासकी कार्यों में अनियमितता और जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतना बताया गया है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार