मुरादाबाद : पंज चार… घर छोड़कर गए तो ये इज्जत न पाओगे
मुरादाबाद, अमृत विचार। राज्य सरकार की उर्दू एकेडमी की ओर से डींगरपुर में आयोजित जश्न-ए-योगी ऑल इंडिया मुशायरा में गीत, गजल और शायरी ने रात छोटी कर दी। वाह-वाह, इरशाद और एक और-एक और के बीच डा.चारू सिंह शीला की रचना घर छोड़कर गए तो ये इज्जत न पाओगे.. पर वाह-वाही लूटी। मुशायरे का आरंभ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। राज्य सरकार की उर्दू एकेडमी की ओर से डींगरपुर में आयोजित जश्न-ए-योगी ऑल इंडिया मुशायरा में गीत, गजल और शायरी ने रात छोटी कर दी। वाह-वाह, इरशाद और एक और-एक और के बीच डा.चारू सिंह शीला की रचना घर छोड़कर गए तो ये इज्जत न पाओगे.. पर वाह-वाही लूटी।
मुशायरे का आरंभ सदस्य उर्दू एकेडमी हाजी जहीर अहमद, चेयरमैन चौधरी केफुलबरा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा.शेफाली सिंह, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संगठन संयोजक गिरीश जुयाल, शाह आलम प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने संयुक्त रूप से किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जश्न-ए-योगी मुशायरे की कामयाबी के लिए हाजी जहीर अहमद को बधाई दी।
शायर अकील नोमानी, असरार नसीमी, नईम नजमी, निकहत अमरोही, कौसर संभली, वसीम अजहर गोरखपुरी, इन्तेखाब, तालिब हुसैन, अजरा संभली, जालिब हमीद, नौशाद अंगद,तरन्नुम निशात, कहकशां परवीन ने अपनी रखनाओं से महफिल लूट ली। आयोजकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष और विशिष्ठ जनों का स्वागत किया गया है।
