बरेली: सुबह सुबह शहर की सड़कों में सफाई कराने निकले अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। सुबह सुबह मोहल्ले में अफसरों की गाडि़यां और मुस्तैद सफाई कर्मियों को देखकर नगरवासी भी समझ नहीं पाए आखिर माजरा क्या है। दरअसल यह नगर विकास मंत्री एके शर्मा के उस आदेश का असर था जिसमें उन्होंने वीडियो कॉफ्रेसिंग में कहा था कि नाला नालियों की सफाई, पेयजल पथ प्रकाश, में सभी …

 बरेली, अमृत विचार। सुबह सुबह मोहल्ले में अफसरों की गाडि़यां और मुस्तैद सफाई कर्मियों को देखकर नगरवासी भी समझ नहीं पाए आखिर माजरा क्या है। दरअसल यह नगर विकास मंत्री एके शर्मा के उस आदेश का असर था जिसमें उन्होंने वीडियो कॉफ्रेसिंग में कहा था कि नाला नालियों की सफाई, पेयजल पथ प्रकाश, में सभी सफाई और ठेका कर्मचारियों की ओर सफाई व जलभराव अफसर भी सुबह सफाई कार्य का निरीक्षण करें और कार्य सुबह कराएं।

नगर आयुक्त के अभिषेक आनंद के निर्देश के बाद अपर नगर आयुक्त प्रथम सुनील यादव नेकपुर, अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह, आजम नगर, सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी नवादा शेखान, स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक यादव, शुगर फैक्ट्री,वीर भट्टी, जीएम जलकल राजेश यादव, मुख्यअभियंता बीके सिंह शांति विहार, संजीव प्रधान वनखंडीनाथ मंदिर, लेखाधिकारी अनुराग सिंह सिकलापुर सहित सभी अफसरों ने अलग अलग क्षेत्र में पहुंचकर सफाई कार्य को देखा और सफाई कर्मियों से समय पर क्षेत्र में पूरे औजारों के साथ आकर कार्य करने की बात कही।

अफसरों से ठेका कर्मचारियों से भी सुबह ही घर-घर कूड़ा लेने की बात कही। नगर निगम में महिला कर्मचारियों का कहना था कि सुबह सुबह काम पर आने से बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी आ रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली:  पासपोर्ट के लिए फर्जी वेबसाइटों से बचें आवेदक

संबंधित समाचार