दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, सरकार से की यह बड़ी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अयोध्या में दुष्कर्म की शिकार एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के चाचा और पिता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुरुवार को पार्टी कार्यालय में मुलाकात की और अपनी आपबीती सुनाई। अखिलेश यादव ने दुःखी परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पवित्र धाम में ऐसी अपवित्र घटना होना दुःखद है और विचलित करने …

लखनऊ। अयोध्या में दुष्कर्म की शिकार एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के चाचा और पिता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुरुवार को पार्टी कार्यालय में मुलाकात की और अपनी आपबीती सुनाई। अखिलेश यादव ने दुःखी परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पवित्र धाम में ऐसी अपवित्र घटना होना दुःखद है और विचलित करने वाली है।

पांच वर्ष की मासूम बच्ची मेडिकल कालेज लखनऊ में तड़प रही हैं पर शासन-प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। यह निंदनीय है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग करते हुए सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और आजीविका के लिए परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की है।

उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था किए जाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। भाजपा जश्न मनाने में व्यस्त है। भाजपा झूठ-फरेब की राजनीति करती है। बड़े जोरशोर से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का नारा दिया गया लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा राज में बेटियां सर्वाधिक दुराचार की शिकार हुई हैं।

छेड़खानी से परेशान कई छात्राओं की पढ़ाई छूट गई और कुछ ने तो आत्महत्या तक कर ली। समाजवादी सरकार में महिलाओ की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी। उसे भी चौपट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022: आखिरी ओवर में डूबी चेन्नई की लुटिया, रोमांचक मुकाबला में लखनऊ ने 6 विकेट से दी मात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव