मुरादाबाद : दो अप्रैल से निरस्त रहेंगी 26 ट्रेनें, नौ का बदलेगा मार्ग
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद रेल मंडल के सीतापुर से नेरी स्टेशन तक निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने मंडल की 26 ट्रेनों को निरस्त व नौ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे ने यात्रियों को मैसेज के माध्यम से जानकारी दे दी है। जिससे याित्रयों को परेशानी का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद रेल मंडल के सीतापुर से नेरी स्टेशन तक निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने मंडल की 26 ट्रेनों को निरस्त व नौ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे ने यात्रियों को मैसेज के माध्यम से जानकारी दे दी है। जिससे याित्रयों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेल मंडल के सीतापुर-रोजा रेल खंड के सीतापुर से महोली, हेमपुर व नेरी के मध्य रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अन्य निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके लिए रेलवे ने इस रूट पर दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक ब्लाक लिया है। जिसके कारण नौ दिन तक इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसके कारण रेलवे ने मंडल की 26 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। साथ ही दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त की गईं और नौ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का फैसला किया है। दौ अप्रैल से अचानक ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।





नौ ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद से ट्रेनों में पहले की तरह भीड़ बढ़ने लगी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अप्रैल माह में नौ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दो साल पहले आई कोरोना महामारी के कारण ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई, लेकिन बाद में ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ फिर से बढ़ने लगी। कुछ दिन पहले ही रेलवे ने होली पर्व पर बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 20 से ज्यादा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए थे। इससे होली पर्व मनाने घर जा रहे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। अब आम दिनों में भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। कई ऐसी ट्रेनें है कि जिसमें प्रतीक्षा सूची की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। जिसके चलते रेल प्रशासन ने अप्रैल माह से नौ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगवाने जा रहा है।
ये भी पढ़ें : बैंक मित्र ने ग्रामीणों को लगाया 30 लाख का चूना, मुकदमा दर्ज
