आगरा: आज निकलेगी 36 झांकियों से सजी शोभायात्रा, शनिवार को होगा सिंधु नगरी महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आज से 4 दिन तक जिले में जय झूलेलाल की गूंज सुनाई देगी। सिंधी समाज आज भगवान झूलेलाल की जयंती निकालेगा। शहर में ‘झूलेलाल-बेड़ा पार’ के जयकारे सुनाई देंगे। शोभायात्रा में तीन दर्जन झांकियां शामिल होंगी। दो अप्रैल को सिंधु नगरी महोत्सव में बल्केश्वर घाट को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। 3 और 4 …

आगरा। आज से 4 दिन तक जिले में जय झूलेलाल की गूंज सुनाई देगी। सिंधी समाज आज भगवान झूलेलाल की जयंती निकालेगा। शहर में ‘झूलेलाल-बेड़ा पार’ के जयकारे सुनाई देंगे। शोभायात्रा में तीन दर्जन झांकियां शामिल होंगी।

दो अप्रैल को सिंधु नगरी महोत्सव में बल्केश्वर घाट को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। 3 और 4 अप्रैल को कोठी मीना बाजार में चेटीचंड महोत्सव के तहत झूलेलाल मेला का आयोजन होगा।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से झूलेलाल जयंती पर शोभायात्रा नहीं निकल पाई थी। आज धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर की दो दर्जन से अधिक मोहल्ला पंचायतें झांकियां निकलेंगीं। सभी झांकियां घटिया पहुंचेंगी। यहां जय झूलेलाल मेला कमेटी और सिंधी सेंट्रल पंचायत के बैनर तले हाथी घाट तक मुख्य शोभायात्रा निकलेगी।

शिव-पार्वती, उड़ते हुए हनुमानजी, सांई बाबा, खाटू श्यामजी, बिहारीजी, गुरु नानक देव, संत कंवरराम, बांके बिहारी, राम दरबार की झांकियों के अलावा मनकामेश्वर नाथ का फूलों का डोला शामिल होगा। झूलेलाल साईं की सैकड़ों ज्योतियों का यमुना मैया में पल्लव के साथ विधि विधान से विसर्जन होगा। बल्केश्वर घाट को रोशनी, गुब्बारों और फूलों से सजाया जाएगा।

पढ़ें- ‍मुरादाबाद : विदेशियों को भा रहे देशी उत्पाद, बेंत और बांस से बनी चीजों की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात