America : गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत, दो अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लेबनान। घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पेन्सिलवेनिया पुलिस के एक अधिकारी की गुरुवार को गोलीबारी में मौत हो गई और दो अन्य अधिकारी घायल हो गए। लेबनान की मेयर शेरी कैपेलो ने यह जानकारी दी। कैपेलो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि किसी विवाद की सूचना मिलने के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस …

लेबनान। घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पेन्सिलवेनिया पुलिस के एक अधिकारी की गुरुवार को गोलीबारी में मौत हो गई और दो अन्य अधिकारी घायल हो गए। लेबनान की मेयर शेरी कैपेलो ने यह जानकारी दी। कैपेलो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि किसी विवाद की सूचना मिलने के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस शहर स्थित एक मकान में पहुंची।

करीब एक घंटे बाद वहां गोलीबारी हुई जिसमें अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि लेबनान पुलिस विभाग के तीनों अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो में से एक की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी है।

कैपेलो ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए मुश्किल भरा समय है।’’ लेबनान पुलिस के प्रमुख टॉड ब्रेनर ने बताया कि 34 वर्षीय संदिग्ध की भी गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस ने घायल अधिकारियों से जुड़ी निजी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की है।

संबंधित समाचार