सीएम योगी ने बुलाई गृह विभाग के सीनियर अधिकारियों की बैठक, पुलिस भर्ती को लेकर दिए यह आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी ने आज अपने घर पर गृह विभाग के सीनियर अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने अगले 100 दिनों का एजेंडा तैयार करने को कहा है। उन्होंने पुलिस विभाग में ख़ाली पड़े पदों पर जल्द से जल्द भर्ती शुरू करने के आदेश दिए हैं। योगी ने 2 अप्रैल से फिर से स्कूल और …

लखनऊ। सीएम योगी ने आज अपने घर पर गृह विभाग के सीनियर अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने अगले 100 दिनों का एजेंडा तैयार करने को कहा है। उन्होंने पुलिस विभाग में ख़ाली पड़े पदों पर जल्द से जल्द भर्ती शुरू करने के आदेश दिए हैं।

योगी ने 2 अप्रैल से फिर से स्कूल और कालेजों में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं। योगी ने कहा कि इस तरह से रोडमैप तैयार किया जाए जिससे अगले सौ दिनों में कम से कम दस हज़ार पुलिस वालों की भर्ती हो जाए।

लखनऊ में मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले पर हुई मीटिंग में योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर पुलिस थाने स्तर पर टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट बनाई जाए। यही काम ज़िले स्तर पर किया जाए।

योगी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर तहसील पर एक फ़ायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना की जाए।

पढ़ें- फर्रुखाबाद का नाम बदलने की उठी मांग, बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने सीएम योगी को लिखा पत्र

संबंधित समाचार