सुल्तानपुर: सीओ की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी की शुक्रवार को सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत को गई। वह बीएमएस की छात्रा भी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा के आवास में उनकी पत्नी मोनिका पांडे (30) का शव पाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों …

सुल्तानपुर। जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी की शुक्रवार को सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत को गई। वह बीएमएस की छात्रा भी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा के आवास में उनकी पत्नी मोनिका पांडे (30) का शव पाया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों ने विगत 7 दिसंबर 2021 को लखीमपुर खीरी में कोर्ट मैरिज किया था। प्रथम दृष्टया मृतका पंखे से लटक कर आत्महत्या करना बताया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतिका मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थी और लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी।

पढ़ें- बाराबंकी: हैदरगढ़ में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

संबंधित समाचार