अमरोहा : अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जयकारों से गूंजा गंगा घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने बृजघाट और तिगरी स्थित गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए जल में खड़े होकर सूर्य को अर्द्ध दिया। स्नान की वजह से गंगा पुल पर …

गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने बृजघाट और तिगरी स्थित गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए जल में खड़े होकर सूर्य को अर्द्ध दिया। स्नान की वजह से गंगा पुल पर जाम की स्थिति बन गई।बता दें कि श्रद्धालु गुरुवार की शाम से ही बृजघाट पहुंचने शुरु हो जाते हैं और अधिकांश श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह से ही गंगा स्नान के लिए पहुंचे। कोई बस, ट्रेन या अपने निजी वाहन से गंगा स्नान के लिए गया।

मान्यता है कि अमावस्या पर स्नान करने से पितर प्रसन्न हो जाते हैं। भोर की पहली किरण से ही श्रद्धालुओं ने स्नान शुरु कर दिया। हर-हर गंगे के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान पुण्य किया और गंगा घाट पर पूजा अर्चना की। कथा भी कराई।

श्रद्धालुओं की मान्यता है कि गंगा किनारे पर पूजा पाठ करने से सुखदायी फल मिलता है। पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। स्नान के कारण बृजघाट में जाम की स्थिति बन गई। गंगा स्नान करने के लिए आसपास के तमाम लोग पहुंचते हैं और दूसरे शहरों से भी आते हैं। अमावस्या स्नान के साथ ही शनिवार से नवरात्र भी शुरु हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : दूसरी बार मंत्री बनने के बाद अमरोहा पहुंचे भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संबंधित समाचार