IPL 2022 : शादी के बाद आरसीबी टीम से जुड़े ग्लेन मैक्सवेल, जानें कब खेलेंगे पहला मैच?
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टीम के जुड़ गए हैं। यह जानकारी आरसीबी फ्रेंचाइजी ने खुद दी है। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए मैक्सवेल की फोटो शेयर की और कैप्शन के जरिए बताया कि …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टीम के जुड़ गए हैं। यह जानकारी आरसीबी फ्रेंचाइजी ने खुद दी है। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए मैक्सवेल की फोटो शेयर की और कैप्शन के जरिए बताया कि मैक्सवेल टीम के साथ जुड़ गए हैं।
To answer all the million comments and tweets asking us “When is Maxwell arriving?” ?
Extremely excited to have you here, @Gmaxi_32! Let the show begin! ?#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/wB41EOJNP9
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 1, 2022
मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी से की शादी
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन के साथ 27 मार्च को तमिल रीति रिवाज से शादी की है। हालांकि, दोनों ने शादी तो पहले ही कर ली थी, लेकिन इस बार तमिल रीति रिवाज से की है। यही वजह थी कि मैक्सवेल आईपीएल के शुरुआत से ही टीम से नहीं जुड़ सके। आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल 2017 से विनी को डेट कर रहे थे। मेलबर्न में रहने वाली विनी रमन पेशे से फार्मासिस्ट हैं और एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को मौजूदा सीजन में 11 करोड़ रुपए के साथ रिटेन किया है।
Checked in for #IPL2022. ✅
Making @Gmaxi_32 feel Safe & Sound and at home! ??????#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/fAHOJFZbCO
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 1, 2022
9 अप्रैल को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे
आरसीबी ने आईपीएल 2022 सीजन में दो मैच खेले, जिसमें से एक में जीत दर्ज की है। टीम ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 205 रन बनाने के बावजूद 5 विकेट से गंवा दिया था। इसके बाद दूसरे मैच में वापसी की और कोलकाता नाइट राइडर्स को करीबी मुकाबले में 3 विकेट से शिकस्त दी। अब आरसीबी का अगला मैच पांच अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा, लेकिन मैक्सवेल क्वारंटीन के चलते यह मैच नहीं खेल सकेंगे। फ्रेंचाइजी ने बताया कि मैक्सवेल चौथे मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। मौजूदा सीजन में आरसीबी का चौथा मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। यह मैच 9 अप्रैल को पुणे के MCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : कुमार संगकारा ने कहा- सभी गेंदबाजों का उपलब्ध रहना रॉयल्स के लिये मनोबल बढ़ने वाला है
