बाराबंकी: हैदरगढ़ में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
बाराबंकी। बाराबंकी जिला बार के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा महामंत्री रितेश मिश्रा व अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रथम हैदरगढ़ बार भवन में आगमन पर यहां के वकीलों ने उन्हें फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया है। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने हैदरगढ़ के वकीलों को भरोसा दिलाया कि मैं हर समय आप लोगों …
बाराबंकी। बाराबंकी जिला बार के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा महामंत्री रितेश मिश्रा व अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रथम हैदरगढ़ बार भवन में आगमन पर यहां के वकीलों ने उन्हें फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया है।
इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने हैदरगढ़ के वकीलों को भरोसा दिलाया कि मैं हर समय आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वकीलों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए वचनबद्ध हूं। जब भी आप लोगों की आवश्यकता हो मुझे याद कर लिया करें, मैं 24 घंटा आप लोगों के लिए उपलब्ध रहूंगा। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष आचार्य कुमार मिश्र नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश करन तिवारी, महामंत्री सुनील त्रिवेदी, कमलेश बक्स सिंह, अरविंद बाजपेई, विभोर गुप्ता सुनील अवस्थी अर्जुन सिंह मंसाराम यादव सहित 100 वकीलों ने माल्यार्पण का स्वागत किया है।
पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आंतकवादी ढेर
