प्रयागराज: महानगर महासचिव समेत AAP के 30 कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ FIR, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रयागराज महानगर महासचिव सर्वेश यादव समेत 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रयागराज में प्रदर्शन, पुतला दहन और पुलिस से नोकझोक करने पर यह कार्रवाई की गई है। एफआइआर चौकी इंचार्ज आरके शर्मा की तहरीर पर लिखी गई है। पुलिस कर रही मामले …

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रयागराज महानगर महासचिव सर्वेश यादव समेत 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रयागराज में प्रदर्शन, पुतला दहन और पुलिस से नोकझोक करने पर यह कार्रवाई की गई है। एफआइआर चौकी इंचार्ज आरके शर्मा की तहरीर पर लिखी गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

AAP के प्रयागराज कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की घटना के बाद सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज आरके शर्मा ने लिखित शिकायत थाने में की। इस आधार पर आप के महानगर महासचिव सर्वेश यादव व 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बिना अनुमति किया विरोध प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पिछले दिनों हुई घटना के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में प्रदर्शन किया था। सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास जुटे आप कार्यकर्ताओं ने गुस्‍से का प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया गया था।

पुलिस का आरोप है कि AAP कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन किया था। इस वजह से आम जनमानस को परेशानी उठानी पड़ी। रोकने पर पुलिस से भी आप कार्यकर्ताओं ने नोकझोंक करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया था।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: महिला व्यापारी पर जानलेवा हमला, छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार