आईपीएस एलआर कुमार संभालेंगे गाजियाबाद की कानून व्यवस्था, अस्थायी रूप से हुई नियुक्ति
गाजियाबाद। यूपी गाजियाबाद के एसएसपी के निलंबन के बाद डीआइजी सतर्कता लखनऊ एलआर कुमार को अस्थायी रूप से जिले की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था संजीव गुप्ता ने उन्हें तत्काल पदभार संभालने का निर्देश दिया है।बता दें कि गाजियाबाद जिले के एसएसपी पवन कुमार …
गाजियाबाद। यूपी गाजियाबाद के एसएसपी के निलंबन के बाद डीआइजी सतर्कता लखनऊ एलआर कुमार को अस्थायी रूप से जिले की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था संजीव गुप्ता ने उन्हें तत्काल पदभार संभालने का निर्देश दिया है।बता दें कि गाजियाबाद जिले के एसएसपी पवन कुमार को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया था। उन पर ड्यूटी में लापरवाही और अपराध को नियंत्रित करने में विफलता के बाद एक्शन लिया गया।
पवन कुमार 2021 अगस्त में मुरादाबाद से गाजियाबाद आए थे। पवन कुमार 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। वो गाजियाबाद में सिर्फ सात महीने ही रहे। गाजियाबाद जिले में अपराध पर नियंत्रण न हो पाने के कारण एसएसपी को निलंबित किया गया है। जिले में आए दिन चोरी, डकैती, लूट और सड़कों पर दिनदहाड़े महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आती रहती हैं। दुकानों से चोरी की घटनाओं ने भी व्यापारियों को डरा दिया है।
दिनदहाड़े 25 लाख की लूट ने कराई किरकिरी
हाल ही 28 मार्च सोमवार को दिनदहाड़े 25 लाख रुपये की लूट की घटना ने गाजियाबाद पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया था। लोहियानगर निवासी अभिषेक जैन का डासना में अरिहंत सर्विस सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार दोपहर करीब सवा बजे पेट्रोल पंप कर्मी पप्पू कुमार कामत व सन्नी शुक्ला बैग में 25 लाख रुपये लेकर बुलेट बाइक से गोविंदपुरम स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। पप्पू बाइक चला रहे थे जबकि सन्नी पीछे बैग लेकर बैठे थे।
नये पुलिस कप्तान की सामने होंगी कई बड़ी चुनौतियां
नये आइपीएस के सामने उनकी परीक्षा लेने के लिए कई बड़ी चुनौतियां जिले में पहले से ही तैयार हैं। 25 लाख की लूट का मामला हो या 11 माह पहले ट्रोनिका सिटी में हुई एक करोड़ रुपये की डकैती का मामला। ये ऐसे अनसुलझे मामले हैं जो नये कप्तान के लिए चुनौती बनेंगे। वहीं जिले में बेलगाम हो चुके बदमाशों पर काबू पाना भी उनके लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
