बलिया: 1अप्रैल से शुरू हुई गेहूं की खरीदारी, PCF की ओर से बनाए गए 24 सेंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। 1 अप्रैल यानि आज से 42 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई। किसानों के आनाज खरीद के लिए विपणन विभाग के 17, पीसीएफ के 24 और भारतीय खाद्य निगम की ओर से एक केंद्र बनाए गए हैं। सभी केद्रों पर प्रभारी को नियुक्त कर दिया गया है। शासन की ओर से गेंहू …

बलिया। 1 अप्रैल यानि आज से 42 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई। किसानों के आनाज खरीद के लिए विपणन विभाग के 17, पीसीएफ के 24 और भारतीय खाद्य निगम की ओर से एक केंद्र बनाए गए हैं।

सभी केद्रों पर प्रभारी को नियुक्त कर दिया गया है। शासन की ओर से गेंहू खरीद के लिए प्रति क्विंटल 2015 रुपए का रेट निर्धारित किया गया है। फिलहाल शासन की ओर से लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है।

गेंहू बेंचने के लिए किसानों को अपने साथ पंजीकरण प्रपत्र, आधार कार्ड, खतौनी और पासबुक लेकर केंद्र पर पहुंचना होगा। पंजीकरण के बाद नंबर के हिसाब से ही आनाज खरीद करने का दावा किया जा रहा है।

बांसडीह तहसील बांसडीह स्थित विपणन शाखा के अलावा साधन सहकारी समिति छोटकी सेरिया, साधन सहकारी समिति छितौनी, मनियर ब्लॉक के विपणन शाखा जिगनी, साधन सहकारी समिति मानिकपुर, बेरुआरबारी ब्लॉक में विपणन शाखा बेरुआरबारी व सुखपुरा पर खरीद होगी। के मझौंवां केंद्र पर किसान अपनी उपज बेंच सकेंगे।

पढ़ें- हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार