बाराबंकी: शनिवार से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, बाजारों में दिखी रौनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हिंदू नव संवत्सर के साथ बसंती चैत्र नवरात्रि शनिवार को शुरू होगा। इस दौरान जिले भर में माता रानी के मंदिर भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक सजाये गये है। माता के नौ रूपों की पूजा भक्त पूरे मनोयोग से विधि-विधान पूर्वक करेंगे। शहर के बड़ी देवी मंदिर, मुड़ कटी देवी मंदिर, लखपेड़ाबाग स्थित …

बाराबंकी। हिंदू नव संवत्सर के साथ बसंती चैत्र नवरात्रि शनिवार को शुरू होगा। इस दौरान जिले भर में माता रानी के मंदिर भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक सजाये गये है। माता के नौ रूपों की पूजा भक्त पूरे मनोयोग से विधि-विधान पूर्वक करेंगे।

शहर के बड़ी देवी मंदिर, मुड़ कटी देवी मंदिर, लखपेड़ाबाग स्थित दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर, सैलानी माता मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में नवरात्र पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी । भीड़भाड़ को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।मंहगे हुए फलाहार

फलाहार में सिंघाड़ा का आटा जो 150 में पिछली बार था उसकी कीमत बढ़कर 240 रूपये हो गई। कुट्टू का आटा 160 रूपये जबकि साबूदाना 80 रूपये किलो बिक रहा तो मूंगफली 140 रूपये किलो की है। वही फलों में सेब जो पिछली बार 80 रूपये से लेकर 100 रूपये तक था उसकी कीमत बढ़कर 160 रूपये हो गई है। केले,पपीते और अंगूर में पिछली बार की अपेक्षा 10 से 20 रूपये की बृद्धि हुई है।

नवरात्रि की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक

नवरात्रि की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बाजारे दिनभर गुलजार रहीं फल,फूल मिठाइयों और माताजी के श्रृंगार से लेकर फलाहार की खरीदारी के लिए उपवास और पूजन अर्चन करने वाले भक्तों की भीड़ दुकानों पर लगी रही।

शुभ मुहूर्त

2 अप्रैल से शुरू होकर11 अप्रैल को नवरात्रि का समापन है। वैदिक आचार्य आदर्श शास्त्री के अनुसार स्थापना का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 22 दिन शनिवार सुबह 6:22 से शाम 8: 29 मिनट तक रहेगा। तो वही घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 12:08 दोपहर से 12:57 तक रहेगा।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड: डॉ. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण पर मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई रोक, मुख्‍य सचिव को दिए निर्देश

संबंधित समाचार