वाराणसी: महिलाओं के साथ ठगी करने के आरोप में सात गिरफ्तार, आरोपियों के पास से बरामद हुए हजारों रुपए
वाराणसी। महिलाओं को झांसा देकर ठगने और बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 21 हजार रुपए, दो तमंचे, दो कारतूस और पेचकश, आरी व रॉड बरामद किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त गोंडा के मनकापुर थाना के …
वाराणसी। महिलाओं को झांसा देकर ठगने और बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 21 हजार रुपए, दो तमंचे, दो कारतूस और पेचकश, आरी व रॉड बरामद किया गया है।
आरोपियों की शिनाख्त गोंडा के मनकापुर थाना के बल्लीपुर हटवा के महेंद्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार, चेतराम, मुकेश कुमार व अनंत कुमार, वजीरगंज थाना के पुरा पवाह सोहना के रामगोपाल और मोतीगंज थाना के छजवां के विनोद कुमार के तौर पर हुई है।
चितईपुर थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि वह गुरुवार की रात क्षेत्र में गश्त पर निकले हुए थे। आदित्य नगर पोखरा के पीछे बाउंड्री से सटे मंदिर के समीप कुछ लोगों के मौजूद होने की आहट मिली तो चितईपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी में तमंचा-कारतूस और चोरी के काम में आने वाले उपकरणों के साथ ही रुपए बरामद हुए तो सभी से पूछताछ शुरू की गई।
पढ़ें- अयोध्या: पेट पर मशीन गन रखकर ड्यूटी के दौरान नशे में सोता मिला सिपाही, तस्वीर वायरल
