बहराइच: आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मारपीट के मामले में बयान दर्ज, डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत मरौचा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बीते दिनों केंद्र पर पोषाहार वितरण करते समय कार्यकत्री से गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट व अभद्रता की थी। शिकायत पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार जांच टीम भेजा। टीम ने दोनों पक्ष का बयान दर्ज किया। तेजवापुर विकास खंड के मरौचा में स्थित …

बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत मरौचा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बीते दिनों केंद्र पर पोषाहार वितरण करते समय कार्यकत्री से गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट व अभद्रता की थी। शिकायत पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार जांच टीम भेजा। टीम ने दोनों पक्ष का बयान दर्ज किया।

तेजवापुर विकास खंड के मरौचा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री से कुछ लोगों ने मारपीट की थी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम व एसपी समेत संबंधित विभाग को लिखित शिकायती पत्र दिया था। डीएम ने सीडीपीओ तेजवापुर अनुज कुमार वर्मा को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया।

डीएम दिनेश चंद्र के निर्देश पर सीडीपीओ अनुज कुमार वर्मा ने मामले की जांच के लिए तीन सुपरवाइजर की एक टीम गठित किया। जिसमें सुपरवाइजर अर्चना, रजनी व शशि रानी ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र मरौचा पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ किया।

इसके बाद दोनों पक्षों के लिखित बयान भी जांच टीम द्वारा दर्ज किए गए हैं।जांच टीम में शामिल सुपरवाइजर ने बताया कि दोनों पक्षों के दर्ज किए गए बयान विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसके बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई अधिकारियों के द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें-मथुरा: नकली सोना गिरवी रखकर कई बैंकों को लगाई करोड़ों की चपत, पांच गिरफ्तार, कई फरार

संबंधित समाचार