गाजियाबाद: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 9 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस-प्रशासन की ज्वाइंट टीम ने कौशाम्बी क्षेत्र स्थित महागुन मॉल के स्पा सेंटर में छापा मारकर पांच पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यपार का धंधा फल-फूल रहा था। …

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस-प्रशासन की ज्वाइंट टीम ने कौशाम्बी क्षेत्र स्थित महागुन मॉल के स्पा सेंटर में छापा मारकर पांच पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यपार का धंधा फल-फूल रहा था। फिलहाल स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है।

एसीएम-द्वितीय निखिल चक्रवर्ती और सीओ तृतीय अभय कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई गुरुवार देर शाम की। यहां से नितिन निवासी मंडावली दिल्ली, राशिद अल्वी निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली, अजय कुमार निवासी साहिबाबाद, कुनाल निवासी साहिबाबाद और अंकित निवासी इंदिरापुरम व चार महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।

यह स्पा सेंटर कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-तीन में महागुन मॉल के बेसमेंट में रुद्रा स्पा सेंटर नाम से चल रहा था। गिरफ्तार होने वालों में सेंटर संचालिका भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर की एक अश्लील वीडियो मिली थी। इस आधार पर यह कार्रवाई की गई।

स्पा सेंटर संचालक फरार

पुलिस को रिसेप्शन सेंटर पर दिल्ली में जीटीबी एन्क्लेव निवासी युवती और मंडावली दिल्ली निवासी युवक मौजूद मिले। सोफे पर महाराजपुर दिल्ली की युवती बैठी मिली। दोनों से पूछताछ में पता चला कि वे ग्राहकों का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर तलाशी ली तो दो कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। स्पा सेंटर चलाने वालों में राजकुमार नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है जो फरार है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मारपीट के मामले में बयान दर्ज, डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम

संबंधित समाचार