बरेली: हाइटेंशन लाइन टूटकर गिरी, चपेट में आने से सांड की मौत, राहगीर बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन अचानक से टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही एक सांड ने अपना दम तोड़ दिया। पास से ही गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बचे। लोगों ने इस हादसे को बिजली विभाग की …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन अचानक से टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही एक सांड ने अपना दम तोड़ दिया। पास से ही गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बचे। लोगों ने इस हादसे को बिजली विभाग की लापरवाही बताया है। लोगों का कहना है कि पहले भी यहां पर इस तरह के हादसे हो चुके है। मगर बिजली विभाग के लोग इसका संज्ञान नहीं ले रहे।

फोन करने के काफी देर बाद काटी बिजली
दरअसल, क्योलड़िया कस्बे में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। बिजली का तार टूटते ही स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने के काफी देर बाद बिजली की सप्लाई कटी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे किसी भी तरह का कोई जाल नहीं होने की वजह से यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें- बरेली: समय कम बचा, हर कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाए

संबंधित समाचार