बरेली: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटे को जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार। भमोरा-आंवला रोड पर शुक्रवार दोपहर 102 एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजन खुश नजर आए। उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों की तारीफ की। तहसील आंवला क्षेत्र के गांव नगरिया देह जब्थी निवासी रमेश की पत्नी नेमवती को शुक्रवार दोपहरर करीब दो …

आंवला, अमृत विचार। भमोरा-आंवला रोड पर शुक्रवार दोपहर 102 एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजन खुश नजर आए। उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों की तारीफ की।

तहसील आंवला क्षेत्र के गांव नगरिया देह जब्थी निवासी रमेश की पत्नी नेमवती को शुक्रवार दोपहरर करीब दो बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 102 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस कर्मी नेमवती को लेकर सीएचसी के लिए निकले। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही भमोरा-आंवला मार्ग पर नेमवती कीप्रसव पीड़ा बढ़ गई।

इसके बाद एंबुलेंस में तैनात ईएमटी विनोद कुमार ने हाईवे किनारे एंबुलेंस रुकवा ली और सूझबूझ के साथ पायलट सुरजीत सिंह की मदद से नेमवती का सुरक्षित प्रसव कराया। नेमवती ने बेटे को जन्म दिया। इससे परिजन खुशी से झूम उठे। इसके बाद जच्चा-बच्चा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों की सराहना की।

ये भी पढ़ें-

बरेली: नगर विकास मंत्री के टेस्ट में नगर आयुक्त पास

संबंधित समाचार