नवरात्रि व भारतीय नव वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रारंभ हो रहे भारतीय नव सम्वत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत-2079 पर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि प्रकृति और शक्ति …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रारंभ हो रहे भारतीय नव सम्वत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत-2079 पर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है।

इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है।  चैत्र नवरात्रि से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है। इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्रि का महत्व है।

उन्होंने कहा कि सृजनात्मक ऊर्जा की आराधना का पर्व नवरात्रि, समाज और राष्ट्र के प्रति रचनात्मक सोच पैदा करता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर हम सभी को यही संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:-मेरठ: अवैध मांस की बरामदगी के मामले में पूर्व मंत्री फरार, गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

 

संबंधित समाचार