आगरा: 123 स्कूलों के हेडमास्टरों को जारी हुई नोटिस, रोका गया वेतन
आगरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 123 स्कूलों के हेडमास्टरों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस वेतन भुगतान के लिए पे-रोल मॉड्यूल पोर्टल पर शिक्षकों की अटेंडेंस अपलोड न करने पर दिए हैं। मामले में शासनादेश का हवाला देते हुए सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। इस …
आगरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 123 स्कूलों के हेडमास्टरों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस वेतन भुगतान के लिए पे-रोल मॉड्यूल पोर्टल पर शिक्षकों की अटेंडेंस अपलोड न करने पर दिए हैं। मामले में शासनादेश का हवाला देते हुए सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस नोटिस के जारी होने के बाद इन स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मार्च माह के वेतन को लेकर संकट खड़ा हो गया है। हालांकि शिक्षक संगठनों ने इस पर विरोध जताया है।
बीएसए सतीश कुमार ने नोटिस में कहा कि परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति प्रति माह 25 से 31 तारीख के मध्य विद्यालय स्तर से लॉक करने के निर्देश दिए गए थे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक ने बीएसए के नोटिस पर आक्रोश व्यक्त किया है। चेतावनी दी है कि पे रोल मॉड्यूल के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला मंत्री ब्रजेश दीक्षित ने सवाल उठाया है कि मार्च माह की 25 तारीख तक की समय सीमा में विभाग द्वारा पूर्व सूचना या आदेश क्यों प्राप्त नहीं कराया गया। अब बगैर सूचना के नोटिस जारी करना न्याय संगत नहीं है। संगठन ऐसी कार्रवाई का विरोध करेगा।
पढ़ें- मुरादाबाद : आज होगा चांद का दीदार, पहला रोजा कल…तैयारियां पूरी
