मुरादाबाद : योगदान देकर शहर की पहचान बढ़ा रहीं दीक्षा
मुरादाबाद, अमृत विचार। एक ओर श्रद्धालु जहां नवरात्र में देवी के नौ स्वरूपों को पूजते हैं। उनसे समाज और परिवार की शुभेच्छा की मनोकामना करते हैं। वहीं समाज में हमारे बीच रहने वाली कुछ ऐसी देवियां हैं जो अपने काम से एक अलग मुकाम बना रही हैं। इसके साथ ही समाज में बड़े योगदान के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। एक ओर श्रद्धालु जहां नवरात्र में देवी के नौ स्वरूपों को पूजते हैं। उनसे समाज और परिवार की शुभेच्छा की मनोकामना करते हैं। वहीं समाज में हमारे बीच रहने वाली कुछ ऐसी देवियां हैं जो अपने काम से एक अलग मुकाम बना रही हैं। इसके साथ ही समाज में बड़े योगदान के लिए शुरुआत कर रही है। एक ऐसी ही देवी हैं मुरादाबाद की दीक्षा। जिसने कोरोना वायरस और प्रदूषित हवा को देखते हुए एयर प्यूरीफायर मास्क तैयार किया है। इनका उद्देश्य लोगों को साफ हवा मुहैया कराने का है।
16 वर्षीया दीक्षा रामगंगा विहार की रहने वाली हैं। साइंस से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना वायरस के कारण मचे हाहाकार को देखते हुए उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान और शिक्षण विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में एयर प्यूरीफायर मास्क का तैयार कर प्रदर्शित किया, जो कि जिला स्तर पर चयन किया गया। मास्क दमा के रोगियों के लिए, प्रदूषण में उपयोगी, एक्टिवेटेड चारकोल की मदद से हवा से वायरस और बैक्टीरिया को अवशोषित करता है। उन्हें पुरस्कार के रूप में 10000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।
दीक्षा बताती हैं कि राज्य स्तर पर उनके प्रोजेक्ट को चयन के लिए भेजा गया है। इसके अलावा दीक्षा सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक व भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में कई प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार जीत चुकी हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद की हवा गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज से भी दूषित, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
