यूपी बोर्ड के 12वीं के पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड का हुआ खुलासा, स्कूल मैनेजर और प्रिंसिपल के रूप में हुई पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी के पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड भीमपुरा के रहने वाले आनंद नारायण चौहान उर्फ मुलायम चौहान और मनीष चौहान हैं। आनंद चौहान और मनीष चौहान के ही स्कूल से टैंपर प्रूफ पैकेट से निकाला था। आनंद को स्कूल का मैनेजर और मनीष चौहान को प्रिंसिपल बताया जा रहा है। …

लखनऊ। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी के पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड भीमपुरा के रहने वाले आनंद नारायण चौहान उर्फ मुलायम चौहान और मनीष चौहान हैं।

आनंद चौहान और मनीष चौहान के ही स्कूल से टैंपर प्रूफ पैकेट से निकाला था। आनंद को स्कूल का मैनेजर और मनीष चौहान को प्रिंसिपल बताया जा रहा है। उन पर छात्रों को पास करवाने का ठेका लेने का भी आरोप है।

शुरुआती जांच में पता चला कि पेपर की सीरीज 316 ED और 316 EI का पेपर बलिया से लीक हुआ और इस सीरीज के पेपर उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में भेजे गए थे। विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने इन 24 जिलों में परीक्षा को रद्द कर जांच के आदेश दिए।

पढ़ें- UP: गोरखपुर से इलाहाबाद HC में गवाही देने आई लड़की से होटल में गैंगरेप, FIR दर्ज

संबंधित समाचार