बहराइच: संचारी नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, लोगों को रोगों के प्रति जागरूक करेगा वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सांसद और जिलाधिकारी ने संचारी नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। सांसद ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन गांवों में जाकर लोगों को रोगों के बारे में जागरूक करेगा। बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ। दो अप्रैल से …

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सांसद और जिलाधिकारी ने संचारी नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। सांसद ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन गांवों में जाकर लोगों को रोगों के बारे में जागरूक करेगा।

बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ। दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अभियान के द्वारा लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करें। सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जागरूकता वाहन जिले के गांवों में जायेगा। साथ ही ग्रामीणों को गंदगी से होने वाली हानि और साफ सफाई के फायदे बताया जाएगा।

डीपीएम सरजू खान ने कहा कि अभियान का समापन 30 अप्रैल को होगा। ऐसे में लोग अपने आसपास सफाई रखें। इस दौरान सीडीओ कविता मीना, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य सूचना अधिकारी बृजेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-दिल्ली में मास्क लगाने पर लोगों को मिली राहत, नहीं देना होगा जुर्माना

संबंधित समाचार