मुरादाबाद : नगर आयुक्त ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया उद्घाटन, कहा- सभी मिलकर करें कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग के लोग मिलकर बेहतर समन्वय के साथ काम करें। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी और डिप्टी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग के लोग मिलकर बेहतर समन्वय के साथ काम करें। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनी ठोस कार्ययोजना के अनुसार काम करना है। बीमारी की दशा में मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए तैयार रहना होगा।

रैली निकालकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए किया जागरूक
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकालकर की गई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने रैली को हरी झंडी दिखाई। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। जागरूकता रैली में लोगों को पंफलेट बांटकर मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। जगह-जगह पर फागिंग और टैंक से स्प्रे कराया गया। जिससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। रैली सीएमओ कार्यालय से होते हुए कंपनी बाग तक गई। इसी क्रम में नगर निगम की ओर से भी रैली निकाली गई।

जिला मलेरिया अधिकारी पीएन यादव ने बताया कि 2-30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण और 15-30 अप्रैल तक दस्तक अभियान में संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए मलेरिया निरीक्षक, फील्ड वर्कर आदि के अलावा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। इसके साथ ही तेज बुखार आने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच के लिए जरूर जाएं। जिससे डेंगू व मलेरिया का पता चलने पर मरीज को उपचार मिल सके। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के लोग मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद की हवा गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज से भी दूषित, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

संबंधित समाचार