अमरोहा : कच्ची शराब के सेवन से युवक की मौत, परिजन में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के थाना रजबपुर के गांव में कच्ची शराब के सेवन से एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार की शाम को थाना क्षेत्र के गांव पीपली दाऊद निवासी मुखराम पुत्र दौलत 42 ने कच्ची शराब का सेवन किया गया था। जिससे …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के थाना रजबपुर के गांव में कच्ची शराब के सेवन से एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार की शाम को थाना क्षेत्र के गांव पीपली दाऊद निवासी मुखराम पुत्र दौलत 42 ने कच्ची शराब का सेवन किया गया था। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन बीमार युवक को हसनपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन बीमारी युवक को लेकर नगर के सीएचसी लाए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सक ने बताया कि अल्कोहल की मात्रा अधिक होने के कारण युवक की मौत हुई है। हालांकि परिजनों का भी कहना है कि शुक्रवार को शराब पीने से ही स्वास्थ्य खराब हुआ था। मृतक अपने पीछे एक बेटी बेटा और पत्नी छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कई महीनों से कई गांवों की ग्रामीण महिलाएं कोतवाली एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके गांव में कच्ची शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग कर चुकी है। लेकिन पुलिस एवं आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते गांवों में कच्ची शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। आबकारी प्रभारी निरीक्षक विक्रम आनंद का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। बीच-बीच में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इस मामले में भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, मौत
हसनपुर। नगर के अमरोहा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखुपुरा झकडी़ निवासी उमेश पुत्र सौनाथ 35 शुक्रवार की देर रात्रि अमरोहा से रिश्तेदारी में होकर बाइक से आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक ग्राम करनपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल उमेश के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन एवं पुलिस पहुंचे। घायल उमेश को उपचार के लिए परिजन मेरठ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही घायल उमेश ने दम तोड़ दिया। मृतक उमेश की पत्नी सोनी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक बेटी व एक बेटा है। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर संजीव मलिक ने बताया गया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की आराधना, गूंजे जयकारे

संबंधित समाचार