OLX पर बाइक का विज्ञापन देकर दो लाख 80 हजार रुपये ठगे, पुलिस ने दो को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतपुर। सोशल साइट्स ओएलएक्स पर मोटरसाइकिल बेचने का विज्ञापन डालकर छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति से दो लाख 80 हजार रुपये ठग लिए जाने के एक मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर में सीकरी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में दबिश देकर दो ठगों को आज गिरफ्तार कर लिया। सीकरी थाना पुलिस के सहयोग …

भरतपुर। सोशल साइट्स ओएलएक्स पर मोटरसाइकिल बेचने का विज्ञापन डालकर छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति से दो लाख 80 हजार रुपये ठग लिए जाने के एक मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर में सीकरी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में दबिश देकर दो ठगों को आज गिरफ्तार कर लिया।

सीकरी थाना पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैद खान और तोहिद खान बताये गए है जिन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने इंडियन आर्मीपर्सन बनकर ओएलएक्स पर 22 हजार 500 रुपयो में एक बाइक को बेचने का विज्ञापन डाल रखा था

जिसके साथ उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर इलाके में रजखेता के रहने वाले संजय ने उस नंबर पर कॉल किया और मोटरसाइकिल के बारी में डिटेल्स ली लेकिन उसने ठगों को उनके खाते में एडवांस पैसा जमा कराने से मना कर दिया।

बताया गया है कि एडवांस पैसा खाते में जमा करने से इंकार करने के बाद ठगों ने संजय को डिलीवरी चार्ज, गेट पासिंग चार्ज, इंश्योरेंस चार्ज, लोकेशन चार्ज जैसी कई चीजों के पैसे देने के नाम पर कुछ इस तरह से झांसे में ले लिया कि वह ठगों के अकाउंट में दो लाख 80 हजार रुपये डालता चला गया। बाद में ठगों ने अपने नंबर बंद कर लिए। ठगी का शिकार होने पर सीतापुर थाने पहुंच कर संजय ने अपने साथ ठगी का मामला दर्ज करवाया था।

 

 

ये भी पढ़ें-

गाजियाबाद: पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 12 लाख रुपए की लूट से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म