कन्नौज: फूड प्वाइजनिंग के चलते एक ही परिवार के पांच लोग बीमार, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिर्वा/कन्नौज। बाजार से आई वस्तु खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। इसमे एक मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी। थाना ठठिया के सुक्खापुर्वा गांव निवासी रामचंद्र पुत्र शिवदयाल शुक्रवार की शाम को अपने व …

तिर्वा/कन्नौज। बाजार से आई वस्तु खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। इसमे एक मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी। थाना ठठिया के सुक्खापुर्वा गांव निवासी रामचंद्र पुत्र शिवदयाल शुक्रवार की शाम को अपने व बच्चों के लिए बाजार से खाद्य पदार्थ घर पर ले गया था।

इसे उसने, उसके पुत्र सोनू, पुत्रवधू पार्वती, तनवी, गगन ने खाया। रात में सभी को दस्त व पलटी होने लगी। हालत गंभीर देखकर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गगन (15 माह) पुत्र सोनू की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तनवी की हालत गंभीर देखकर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार त्यागी ने घर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी लेकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी। एसडीएम ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बाजार से कोई खाद्य पदार्थ लाए थे जिसे सभी ने खाया था जिससे हालत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे ने 1459 टिकट दलाल किये गिरफ्तार

संबंधित समाचार