लखनऊ: तारों का मकड़जाल बना अग्निशमन विभाग के लिए जी का जंजाल, आए दिन हो रहीं आग की बड़ी घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ है। आए दिन शहर में आग लगने की एक-दो घटनाएं हो रही हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी के अलावा एक और भी कारण है जो अग्निशमन विभाग के लिए जी का जंजाल बन गया है। यह है जगह-जगह …

लखनऊ। राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ है। आए दिन शहर में आग लगने की एक-दो घटनाएं हो रही हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी के अलावा एक और भी कारण है जो अग्निशमन विभाग के लिए जी का जंजाल बन गया है। यह है जगह-जगह झूलते बिजली के तार और तारों का मकड़जाल।

मुख्य चौराहों और बाजारों में भी स्थिति भयावह

शहर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई जगहों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। वहीं ओवरहेड तारों का मेंटिनेंस न होने के कारण मुख्य चौराहों, सड़क व बाजारों में तारों के मकड़जाल बन गए हैं। जो दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। गत शुक्रवार वजीरगंज इलाके में गुइयां रोड स्टेशनरी बाजार में तारों के मकड़जाल में शॉर्ट सर्किट से भयावह आग लगने की घटना हुई थी।

इसी प्रकार से हुसैनगंज, हजरतगंज, चारबाग, बर्लिंगटन आदि प्रमुख चौराहों व अमीनाबाद, निशातगंज, चौक आदि प्रमुख बाजारों में भी जगह-जगह ओवरहेड तार लटक रहे हैं और तारों के मकड़जाल फैले हुए हैं। जो न सिर्फ शहर को कुरूप बना रहे हैं, बल्कि खतरे को भी न्यौता दे रहे हैं।

बिजली विभाग को पत्र भेजेगा अग्निशमन विभाग

बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा अग्निशमन विभाग को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि बिजली विभाग का कहना है कि बिजली विभाग को तारों के मेंटिनेंस के लिए कई बार लिखित रूप से बोला जा चुका है, क्योंकि कई जगहों पर झूलते तारों के कारण दमकलों को निकलने में भी दिक्कत होती है। एक बार फिर से बिजली विभाग को पत्र भेजकर मेंटिनेंस वर्क करने की अपील की जाएगी।

बिजली के झूलते तारों और मकड़जाल के कारण आग की घटनाओं का खतरा रहता है। वहीं झूलते तारों के कारण दमकलों को भी पास होने में दिक्कत होती है। मेंटिनेंस ड्राइव चलाने के लिए बिजली विभाग को बोला जाएगा…विजय कुमार, चीफ फायर सेफ्टी ऑफीसर।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: दुकान से वसूली कर फरार हुआ कंपनी का सेल्समैन

संबंधित समाचार