सीतापुर: ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, चोरी की सात बाइकों के साथ दो गिरफ्तार
सीतापुर। बाइकों को चोरी कर उनमें कई बदलाव के बाद बेचने का अवैध धंधा करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली पुलिस ने ऑटोलिफ्टिंग गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गईं विभिन्न कंपनियों की सात बाइकें भी बरामद की है। पुलिस का कहना है …
सीतापुर। बाइकों को चोरी कर उनमें कई बदलाव के बाद बेचने का अवैध धंधा करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली पुलिस ने ऑटोलिफ्टिंग गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गईं विभिन्न कंपनियों की सात बाइकें भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शहर में हुई वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई थीं।
इस बीच एक पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के कनवाखेड़ा हाइवे मोड़ के पास से दो शातिरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शहर कोतवाली इलाके के चर्च रोड सिविल लाइन निवासी सिकंदर उर्फ समीर व कोतवाली देहात क्षेत्र के सलेमपुर निवासी आरिफ शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इन अभियुक्तों के पास से चोरी की गईं सात मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की गई बाइकों की पहचान छुपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट, चेचिंस नंबर बदल देते थे। उसके बाद इन बाइकों को बिना लिखा पढ़ी के बेच देते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
खुलासे में शामिल थी ये पुलिस टीम
ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर टीपी सिंह के अलावा एसआई दिनेश कुमार तिवारी, एसआई प्रदीप दुबे, राम सुमेर साहनी, आरक्षी प्रशांत शेखर सिंह, संदीप सिंह, अजय, प्रदीप कुमार राजू कुंतल आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: तारों का मकड़जाल बना अग्निशमन विभाग के लिए जी का जंजाल, आए दिन हो रहीं आग की बड़ी घटनाएं
