हरदोई: नल पर पानी लेने गए युवक की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहाई का मजरा पतसेनी देहात का 35 वर्षीय व्यक्ति की नल में पानी लेते समय करंट आने से मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा पतसेनी देहात के ग्राम मोहाई का 35 वर्षीय युवक अनूप पुत्र स्वर्गीय …
हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहाई का मजरा पतसेनी देहात का 35 वर्षीय व्यक्ति की नल में पानी लेते समय करंट आने से मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा पतसेनी देहात के ग्राम मोहाई का 35 वर्षीय युवक अनूप पुत्र स्वर्गीय रघुराज शनिवार की सुबह नल से पानी निकाल रहा था, नल में समरसेबल लगा होने के कारण करंट आने से उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।मृतक कृषि कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था।
मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इन मासूम बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया है।
यह भी पढ़ें; बाराबंकी: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हुई कार्यवाही
