हरदोई: छोटी सी चिंगारी बनी विकराल, खेत में लगी भीषण आग से 12 बीघा फसल जलकर हुई राख
हरदोई। आग की चिंगारी ने तैयार खड़ी 12 बीघा फसल जला कर राख कर दी। सबसे खास बात यह रही कि गांव वालों की खबर के बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचें। इसके बाद किसी तरह गांव वालों ने घंटों मशक्कत करते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। मामला बघौली थाने के अहिरी गांव …
हरदोई। आग की चिंगारी ने तैयार खड़ी 12 बीघा फसल जला कर राख कर दी। सबसे खास बात यह रही कि गांव वालों की खबर के बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचें। इसके बाद किसी तरह गांव वालों ने घंटों मशक्कत करते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। मामला बघौली थाने के अहिरी गांव का है।
बताते हैं कि ब्लाक अहिरोरी और थाना बघौली के तहत अहिरी गांव में शनिवार को रामदास पुत्र इंदा अपने खेत पर यूकेलिप्टस की पत्तियां जला रहा था। इसी बीच आग की चिंगारी वहां तैयार खड़ी गेंहू की फसल से छू गई। किसी को पता भी नहीं चला, चिंगारी इस तरह भड़की कि पलक झपकते ही उसने 15 बीघा फसल जला कर राख कर दी। आग लगने का पता होते ही गांव वाले दौड़ पड़े।
पहले तो उन्होंने दमकल को इसकी खबर दी, लेकिन काफी देर तक दमकल कर्मी वहां नहीं पहुंचें। इसके बाद गांव वालों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।आग की चपेट में जिन किसानों की फसल जल कर राख हुई, उनमें रमेश पुत्र बिल्ला चार बीघा, रामदास की तीन बीघा, विष्णु की दो बीघा और रामनारायण की तीन बीघा फसल शामिल हैं।
किसानों से पूछने पर बताया कि उन्होंने किसी तरह उधार-कर्ज़ ले कर फसल तैयार की थी। उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो गई। बेहाल किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी बदहाली और बेबसी पर थोड़ा-बहुत ध्यान ज़रूर देगी। साथ ही उनका कहना था कि इसी से उनका परिवार चल रहा था। आग लगने के बाद से उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।
पेट पालें या अदा करें कर्ज
वहीं अहिरी गांव में आग लगने से बर्बाद हुए किसानों का कहना है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज़ा ले रखा है। उम्मीद थी कि फसल तैयार होते ही कर्ज़ की अदायगी हो जाएगी। लेकिन आग ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। किसानों को इस बात का रोना है कि आग लगने से कर्ज़ अदायगी तो दूर, रोटी नसीब हो जाए, वो ही बड़ी बात है। जब आमदनी ही नहीं रही तो अदायगी कैसे होगी।
यह भी पढ़ें: बरेली: जालसाजी कर विधवा के हिस्से के लाखों रुपये हड़पे
