बहराइच: नवरात्र और रमजान को लेकर पुलिस ने किया फ्लैगमार्च, लोगों से की यह अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की बात कही। चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हुआ है। जबकि रमजान रविवार से शुरू होगा। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। शहर में शाम को …

नानपारा/बहराइच। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की बात कही। चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हुआ है। जबकि रमजान रविवार से शुरू होगा। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

शहर में शाम को सात बजे पुलिस अस्पताल, डीगिहा, छावनी में फ्लैग मार्च किया। वहीं मटेरा थाने की पुलिस उप निरीक्षक राजेश गुप्ता, एसआई मंजेश, दीवान धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में मटेरा चौराहा, आसाम रोड, नानपारा और बहराइच मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की बात कही। साथ ही किसी भी घटना की सूचना पुलिस को देने की बात कही।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार, बटलर के तूफानी शतक से जीता राजस्थान

संबंधित समाचार