हरदोई: दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड साली ने ही लूटा था जीजा का घर!
हरदोई। इसरो वैज्ञानिक के घर से दिन-दहाड़े हुई 25 लाख की लूटपाट किसी और ने नहीं, बल्कि साली ने ही अपने जीजा के घर को निशाना बना डाला। एसपी राजेश द्विवेदी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि इसरो वैज्ञानिक की पत्नी ने ही अपनी बहन को ज़ेवर दे दिए थे। घर में देवर और …
हरदोई। इसरो वैज्ञानिक के घर से दिन-दहाड़े हुई 25 लाख की लूटपाट किसी और ने नहीं, बल्कि साली ने ही अपने जीजा के घर को निशाना बना डाला। एसपी राजेश द्विवेदी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि इसरो वैज्ञानिक की पत्नी ने ही अपनी बहन को ज़ेवर दे दिए थे। घर में देवर और ननद की शादी के दौरान राज़ खुलेगा तो बहन की इज़्ज़त पर आंच आएगी। इसलिए इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।
बताते चलें कि 29 मार्च को शहर के पीताम्बर गंज में इसरो वैज्ञानिक शशांक द्विवेदी के घर तीन नकाबपोशों ने दिन-दहाड़े घर में घुस कर 25 लाख के ज़ेवर और नगदी लूट ली थी। इस मामले में श्री द्विवेदी की मां कांती द्विवेदी की तहरीर पर धारा 394 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस के अलावा सर्विलांस,स्वाट टीम और एसओजी मामले के खुलासे के लिए जुट गई। एसपी श्री द्विवेदी ने बताया है कि फील्ड यूनिट को भी लगाया गया।
मुखबिरों का जाल बिछाया गया। शनिवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी श्री द्विवेदी ने बताया कि पहले से ही इस बात पर शक था कि वारदात में किसी अपने का ही हाथ है। इसी को ध्यान में रखते हुए तमाम पहलुओं से जांच तेज़ कर दी गई। इसी दौरान पुख्ता जानकारी होने पर शहर के सीतापुर रोड निवासी राजेश कुमार की पुत्री तनु दीक्षित और उसकी सहेली अमिता गुप्ता पत्नी अजय कुमार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में तनु दीक्षित ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि मुस्कान (इसरो वैज्ञानिक की पत्नी) की वह बहन है।
मुस्कान ने उसे अपने ज़ेवर दे दिए थे। मुस्कान के घर में देवर व ननद की शादी है। मुस्कान शादी में ज़ेवर नहीं पहनेंगी तो राज़ खुल जाएगा और उसकी बहन को नीचा देखना पड़ता।इस लिए उसने अपनी सहेली अमिता गुप्ता को शामिल करते हुए इस तरह अंजाम दी गई लूट-पाट की साजिश का ताना-बाना बुना था।
यह भी पढ़ें: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, कहा- हर घर तक पहुंचाया जाएगा शुद्ध पेयजल
