सम्भल:  संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल, अमृत विचार। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों …

सम्भल, अमृत विचार। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या की तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी इस्लाम पुत्र बाबू की शादी तीन वर्ष पूर्व जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव वरसुआ निवासी फूलबानों पुत्री साबिर के साथ हुई थी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फूलबानों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले घर से गायब थे और फूलबानो कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी।

ससुराल वालों के मौके पर नहीं मिलने पर मायके वाले ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जिससे मौके पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वाले शादी के कुछ महीनों के बाद से ही बेटी के साथ मारपीट कर 50,000 रुपये लाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर कई बार बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। लेकिन, हर बार बेटी को ही समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया था।

रुपये नहीं मिलने की वजह से इस्लाम, जीशान, बेटी रेशमा, अबरार पुत्र बाबू और हमजदी पत्नी बाबू ने मिलकर बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। बहजोई क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता से तहरीर दी गई है। मृतका के गले पर निशान थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

रामपुर: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

संबंधित समाचार