बहराइच: केक काटकर मनाया एनईएमटी दिवस, बांटी मिठाई
बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में देर शाम को एंबुलेंस कर्मियों ने राष्ट्रीय इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवस मनाया। एक दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी। जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ सभागार में एंबुलेंस कर्मियों की ओर से शनिवार को एनईएमटी (राष्ट्रीय इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवस) मनाया गया। मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार रहे। अध्यक्षता एंबुलेंस सेवा …
बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में देर शाम को एंबुलेंस कर्मियों ने राष्ट्रीय इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवस मनाया। एक दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी।
जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ सभागार में एंबुलेंस कर्मियों की ओर से शनिवार को एनईएमटी (राष्ट्रीय इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवस) मनाया गया। मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार रहे। अध्यक्षता एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने एनईएमटी दिवस पर केक काटा। इसके बाद एक दूसरे को केक वितरित कर खुशी जताई।
एसीएमओ डॉक्टर जयंत ने कहा कि ईएमटी त्वरित सहायता मरीजों को दिलाते हैं। जिससे अस्पताल पहुंचते समय उन्हें दिक्कत नहीं होती है। इस दौरान जिला प्रशासनिक प्रबंधक मुशर्रफ, जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह, शिवम चौरसिया, लीलाधर तिवारी, अनुपम मिश्र, अमित सिंह, विजय पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-राज ठाकरे महीनों तक गायब रहते हैं, एक मुद्दे पर टिके न रहना उनकी खासियत- पवार
