मेरठ: राशन डीलर 51 गरीबों का खा रहा था राशन, दर्ज हुआ मुकदमा
मेरठ। जिले में भ्रष्टाचारी राशन डीलर के खिलाफ कमिश्नर ने थाने में केस दर्ज कराया है। राशन डीलर 51 गरीबों का राशन खा रहा था। लोगों की शिकायत पर डीलर की जांच कराई गई तो पूरा मामला सामने आया। कमिश्नर ने डीलर के खिलाफ FIR करा दी है। 18 राशन कार्डों का राशन में घोटाला …
मेरठ। जिले में भ्रष्टाचारी राशन डीलर के खिलाफ कमिश्नर ने थाने में केस दर्ज कराया है। राशन डीलर 51 गरीबों का राशन खा रहा था। लोगों की शिकायत पर डीलर की जांच कराई गई तो पूरा मामला सामने आया। कमिश्नर ने डीलर के खिलाफ FIR करा दी है।
18 राशन कार्डों का राशन में घोटाला
सरधना के कालंद गांव के राशन डीलर मैसर्स यामीन के खिलाफ मोहम्मद लुकमान के बेटे इकबाल निवासी गांव कालंद ने मंडलायुक्त को एक शिकायत दी थी। जिसमें लुकमान ने कहा था कि यामीन लोगों को राशन नहीं दे रहा है और गरीबों के राशन की कालाबाजारी कर रहा है। वहीं लुकमान की शिकायत पर कमिश्नर ने संयुक्त आयुक्त खाद्य सत्यदेव को शिकायत की जांच सौंपी थी। खाद्य आयुक्त की जांच में राशन डीलर आरोपी पाया गया।
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राशन डीलर राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा था। जांच में उसके खिलाफ जो शिकायत थी सही मिली इसलिए उसके खिलाफ एफआईआर कराई है। राशन डीलर अनियमितताएं बरत रहा था। 18 राशन कार्ड ऐसे थे जिस पर 51 यूनिट राशन का वितरण गलत तरीके से किया जा रहा था। जनता की बजाय राशन बाजार में बेचा जा रहा था। राशन डीलर के विरुद्ध थाना सरधना पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत पूर्ति निरीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकान के लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें-आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा में अब क्वांटम मैकेनिक्स और रोबोटिक्स जैसे विषय पढ़ाये जाएंगे
