बहराइच: बिना किसी भय के MLC चुनाव में मतदान करें सदस्य, सपा की बैठक में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। समाजवादी पार्टी की ओर से एमएलसी चुनाव के लिए बैठक आयोजित की। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य बिना भय के मतदान करें। जिले में एमएलसी चुनाव के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। सपा प्रत्याशी अमर यादव के समर्थन में जरवलरोड …

बहराइच। समाजवादी पार्टी की ओर से एमएलसी चुनाव के लिए बैठक आयोजित की। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य बिना भय के मतदान करें।

जिले में एमएलसी चुनाव के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। सपा प्रत्याशी अमर यादव के समर्थन में जरवलरोड में हरिनाम यादव पूर्व प्रधान के आवास पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह रहे।

उन्होंने कहा सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य बिना भय के अपने मन पसन्द के उम्मीदवार को मतदान करे। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, विधायक कैसरगंज आनंद यादव, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान अनिल यादव, सयूब अली, लड्डन खान, नंदेश्वर नंद रवि सिंह पूर्व प्रमुख जरवल, राकेश राव काफी संख्या में जनप्रतिनिधि गण जिला पंचायत सदस्य प्रधान सभासद बीडीसी सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी एमएलसी चुनाव में सपा नेता व पूर्व मंत्री ने प्रत्याशी को चुनाव जिताने की बात कही।

यह भी पढ़ें-शराबबंदी के लिए तेलंगाना से साइकिल से मथुरा पहुंचे राजू, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

संबंधित समाचार