बहराइच: विवाद के दौरान युवती को लगी गोली, मुकदमा दर्ज
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंसूरगंज में रविवार दोपहर में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान ही एक युवक ने गोली चला दी। गोली युवती को लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी …
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंसूरगंज में रविवार दोपहर में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान ही एक युवक ने गोली चला दी। गोली युवती को लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मोहल्ले में रविवार दोपहर में विवाद चल रहा था। मोहल्ला निवासी मकबूल ने बताया कि एक महिला स्मैक की बिक्री करती है। रविवार को नशे के कारोबार को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में झगड़ रहे थे। तभी मोहल्ला निवासी नसीम ने अवैध कट्टे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में मोहल्ला निवासी मकबूल की बेटी रुखसाना 19 घायल हो गई।
आनन फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकबूल का कहना है कि आए दिन स्मैक और चरस की बिक्री को लेकर विवाद होता है। जिसका शिकार आज बेटी हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवती और नसीम रिश्तेदार हैं। नशीला पदार्थ बिक्री का कोई मामला नहीं है। बल्कि अनजाने में गोली लगने से युवती घायल हुई है। नसीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
यह भी पढ़ें-बहराइच: बिना किसी भय के MLC चुनाव में मतदान करें सदस्य, सपा की बैठक में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री
