काबुल के मुद्रा विनिमय बाज़ार में विस्फोट, कई घायल
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मुद्रा विनिमय बाज़ार में रविवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गये। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि काबुल के सराई-शहज़ादा इलाका जबरदस्त धमाके से दहल गया और इसकी चपेट में आकर कई लोग जख्मी हुए। गृहमंत्रालय की ओर से जारी सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा …
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मुद्रा विनिमय बाज़ार में रविवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गये। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि काबुल के सराई-शहज़ादा इलाका जबरदस्त धमाके से दहल गया और इसकी चपेट में आकर कई लोग जख्मी हुए।
गृहमंत्रालय की ओर से जारी सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि एक लुटेरे ने बाजार में ग्रेनेड फेंका जिससे 10 लोग घायल हो गये। संदिग्ध भागने में कामयाब रहा। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें:- बहराइच: विवाद के दौरान युवती को लगी गोली, मुकदमा दर्ज
