बहराइच: स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख रुपए बताई जा रही नशीले पदार्थ की कीमत
बहराइच। एसएसबी और मोतीपुर पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने स्मैक को सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया है। एक तस्कर नेपाल का निवासी है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर मोतीपुर पुलिस ने स्मैक तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में गठित …
बहराइच। एसएसबी और मोतीपुर पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने स्मैक को सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया है। एक तस्कर नेपाल का निवासी है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर मोतीपुर पुलिस ने स्मैक तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार रात नौ बजे बलईगांव के पास आने जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान दो लोग आते दिखे। उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से स्मैक बरामद हुई। इस पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र रामरतन निवासी सोहनी अचकवा मोतीपुर और आकाश थारू पुत्र चेतराम थारू निवासी ग्राम मैना पोखर राजापुर थाना मैना पोखर जिला बर्दिया नेपाल के रूप में हुई है। दोनों के पास 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है।
स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रूपये है। टीम में उप निरीक्षक अखिलेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद, मुलायम यादव, एसएसबी बल एसी गौतम शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।
यह भी पढ़ें; जबरन घर से उठाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म, युवती ने की आत्महत्या
