पीलीभीत: श्रद्धालुओं की पिकअप पुलिया से टकराई, दो की मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। बदायूं से उत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप जतीपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु और चौकीदार की जान चली गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भर्ती …
पीलीभीत, अमृत विचार। बदायूं से उत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप जतीपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु और चौकीदार की जान चली गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। परिजनों के आने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बदायूं जनपद से पिकअप में सवार होकर करीब दर्जन भर श्रद्धालु शनिवार देर शाम उत्तराखंड के मां पूर्णांगिरि दरबार जाने को निकले थे। देर रात बरेली हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के जतीपुर गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार बदायूं जिले के शरीफनगर निवासी अवधेश (22) विजयपाल, महानगर उघैती निवासी भोले (36), शादीपुर जरीफनगर निवासी हेम सिंह (25), हरदेश (35), सुआनगला निवासी महाराज सिंह (22), सुरेश (18), बुंदन (25), सेतु (12), रामबहादुर घायल हो गए।
पुलिया के पास चौकीदारी करने वाले बहराइच जिले के रुपैड़िया थाना क्षेत्र के गांव गमरखां निवासी धनीराम (40) भी गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीर भी जमा हो गए। जिसके बाद बचाव कार्य कर पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने अवधेश और धनीराम को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने जानकारी जुटाई और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: बराही और माला रेंज में हाथियों के बनेगें तालाब-शेड
