मुरादाबाद : ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच घायल, तीन की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर मूढापांडे थाना क्षेत्र में एक बेलगाम ट्रक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर मूढापांडे थाना क्षेत्र में एक बेलगाम ट्रक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि ट्रक चालक मौका देखकर गाड़ी समेत फरार होने में सफल हो गया।

पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक गांव बारा जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले थे। वहां से इन्हें दुबई की फ्लाईट पकड़नी थी। हादसे के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घायलों के परिजनों ने बताया कि शकील उर्फ पप्पू पुत्र नबी अपने दोस्त फैज और भाई इरफान के साथ दुबई में रहता है। रविवार को वह घर से दुबई जाने के लिए ही निकला था।

इनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाईट थी। लेकिन बीच रास्ते में ही यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे में घायल पप्पू, उसके भाई इरफान और दोस्त फैज की हालत नाजुक है। जबकि निहाल और मेहराज को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। लेकिन इतने समय में ट्रक चालक मौका देखकर अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : प्रेमी संग भागी किशोरी, अपहरण का मामला दर्ज

संबंधित समाचार