अलीगढ़। जिले में जल्द ही गेहूं के 10 और क्रय केंद्र खुलेंगे
अलीगढ़। किसानों की सहूलियत के लिए प्रशासन अलग-अलग तहसीलों में किसानों की मांग पर गेहूं क्रय केंद्र खोलेगा। अलीगढ़ में जल्द ही गेहूं के 10 और क्रय केंद्र खुलेंगे। प्रशासन अलग-अलग तहसीलों में किसानों की मांग पर गेहूं क्रय केंद्र खुलवा रही है। अभी तक गेहूं खरीद को जिले में 93 सरकारी क्रय केंद्र संचालित …
अलीगढ़। किसानों की सहूलियत के लिए प्रशासन अलग-अलग तहसीलों में किसानों की मांग पर गेहूं क्रय केंद्र खोलेगा। अलीगढ़ में जल्द ही गेहूं के 10 और क्रय केंद्र खुलेंगे। प्रशासन अलग-अलग तहसीलों में किसानों की मांग पर गेहूं क्रय केंद्र खुलवा रही है। अभी तक गेहूं खरीद को जिले में 93 सरकारी क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। मगर अभी तक किसी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं हो पाई है।
डिप्टी RMO राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जनपद में 10 और क्रय केंद्र खोले जाने की तैयारी है। जनपद में 3000 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराया है। कुछ प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों व किसानों के माध्यम से आ रहे हैं। जिले में 93 क्रय केंद्र संचालित कर दिए गए हैं लेकिन अभी तक खरीद नहीं हुई है। मंडी में गेहूं का भाव सरकारी दर से अधिक होने के कारण समस्या हो रही हैं। गेहूं खरीद का सरकारी भाव 2015 रुपये है, जबकि मंडी में 2100 रुपये प्रति कुंतल मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: ‘गालीबाज SDM’का VIDEO वायरल! ग्रामीणों को दीं गंदी-गंदी गालियां…लाठी लेकर दौड़ाया
