सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन का इंजन प्लेटफार्म से टकराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। जिले के रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हड़कंप मच गचा जब देहरादून सहारनपुर पैसेंजर का इंजन तेज गति से प्लेटफार्म से टकरा गया। इससे प्लेटफार्म का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिरकार यहां …

सहारनपुर। जिले के रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हड़कंप मच गचा जब देहरादून सहारनपुर पैसेंजर का इंजन तेज गति से प्लेटफार्म से टकरा गया। इससे प्लेटफार्म का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिरकार यहां पर हुआ क्या है। हादसे की यह घटना दोपहर डेढ़ बजे की है। वहीं जानकारी मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना का मुआयना किया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ये हादसा क्यों हुआ ये जांच का विषय है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं यात्रियों में इस घटना के बाद से भय का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें; IPL 2022 : बल्लेबाजों के दम पर हैदराबाद पर हावी होने की कोशिश करेगा लखनऊ

संबंधित समाचार